सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें 16 दिनों तक रद्द

H

Hupendra Sharma

05 अग. 2025, 03:29 AM 5 मिनट में पढ़ें 17

ट्रेनें रद्द
ट्रेनें रद्द

रायपुर | संवाददाताः भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से अधिक ट्रेनों को 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द करने का फैसला किया है. वहीं, 6 गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.


इन ट्रेनों में एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों शामिल हैं. यह निर्णय बिलासपुर-झारसुगड़ा रेल सेक्शन पर चौथी लाइन बिछाने के काम के कारण लिया गया है. 16 दिन तक ट्रेनें रद्द रहने का असर सीधे तौर पर सवारी ट्रेनों में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. यह रेलवे का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही को और बेहतर बनाएगा.रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडियां

1. 30 अगस्त से 2 सितंबर तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


2. 31 अगस्त से 3 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


3. 3 सितंबर को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


4. 3 सितंबर को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


5. 30 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


6. 1 सितंबर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


7. 31 अगस्त को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


8. दिनांक 02 सितंबर को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 


9. 29 अगस्त एवं 1 सितंबर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


10. 31 अगस्त एवं 03 सितंबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


11. 27 अगस्त को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


12. 30 अगस्त को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर–पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


13. 30 अगस्त को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 


14. 31 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


15. 30 अगस्त को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा- सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


16. 1 सितंबर, 2025 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


17. 27 एवं 28 अगस्त को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 


18. 29 एवं 30 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


19. 29 अगस्त को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 


20. 1 सितंबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


21. 29 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 


22. 31 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


23. 02 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


24. 3 सितंबर को मुंबई से चलने वाली 12261मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


25. 29 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  


26. 31 अगस्त को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें

1. 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.


2. 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी.  


3. 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.


4. 30 अगस्त से 14 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी.  


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

1. 30 अगस्त को गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.


2. 1 सितंबर को गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.


3. 29 अगस्त एवं 1 सितंबर को गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.


4. 31 अगस्त एवं 2 सितंबर को गाड़ी संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.


5. 30 अगस्त और 1 सितंबर को 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.


6. 1 और 3 सितंबर को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.


बीच में समाप्त होने वाली गाडियां

7. 31 अगस्त से 15 सितंबर तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा - गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.


8. 30 अगस्त, 1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10, 11 एवं 13 सितंबर 2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.


9. 1, 3, 4, 5, 6, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 15 सितंबर, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.


10. 31 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 14 एवं 15 सितंबर, 2025 को गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.


11. 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16 सितंबर, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

14 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP