शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

C

CG Khabar

09 मई 2026, 03:12 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

बंधक
बंधक

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की दर्जनों युवतियों को रोजगार का झांसा देकर झारखंड में बंधक बनाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर सहित अन्य जिलों की लगभग 35 युवतियां गढ़वा जिले में फंसी हुई हैं. 


इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवतियों में से एक ने गुप्त रूप से अपने परिचित को संदेश भेजकर वहां के हालातों की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई.

विज्ञापन


संदेश में युवती ने बताया कि उन्हें अच्छी नौकरी का लालच देकर झारखंड बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें बंधक जैसी स्थितियों में रखा जा रहा है और उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ काम लिया जा रहा है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर जिला प्रशासन ने तत्काल झारखंड के गढ़वा प्रशासन से संपर्क साधा है. 


कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि युवतियों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं. 


वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी इस मामले में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पुलिस अब उस नेटवर्क की तलाश कर रही है जिसने इन युवतियों को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर दूसरे राज्य भेजा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

7 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP