शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

NMDC के खिलाफ 45 गांव लामबंद, सड़कों पर उतरे ग्रामीण

H

Hupendra Sharma

19 सित. 2025, 02:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

NMDC
NMDC

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की बैलाडीला खदानों से निकलने वाला ‘लाल पानी’ के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. इस पर्यावरणीय आपदा के खिलाफ 45 गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और सड़कों पर उतर आए हैं.


बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से शुरू हुई सैकड़ों ग्रामीणों की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेगी.

विज्ञापन


यहां एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें लाल पानी की समस्या से निजात, पर्यावरण संरक्षण, जल शोधन संयंत्र, क्षतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा.


लौह अयस्क खनन से उत्पन्न अपशिष्ट से रंगा यह लाल पानी बीजापुर जिले के नदियों, नालों और तालाबों को लगातार जहरीला बना रहा है. लगभग 45 गांवों के ग्रामीण इस ‘लाल पानी’ से जूझ रहे हैं, जो उनकी खेती, पशुओं और स्वास्थ्य को नष्ट कर रहा है.


इस समस्या को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “NMDC की खदानों से निकलने वाला यह जहरीला लाल पानी 45 गांवों की जिंदगी तबाह कर रहा है. लोग त्वचा रोग, पेट की बीमारियां और किडनी की समस्याओं से पीड़ित हैं. खेत बंजर हो रहे हैं, और पशु दूषित पानी पीकर मर रहे हैं. पीने का साफ पानी और इलाज की सुविधा तक प्रभावित क्षेत्र में नहीं है. यह सिर्फ पर्यावरणीय नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन का संकट है.


प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जमीन और पानी लाल हो गए हैं. धान की फसल बर्बाद हो रही है और मवेशियों की मौतें हो रही हैं. बच्चों की सेहत खतरे में है, लेकिन NMDC प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेता.


ग्रामीणों का आरोप है कि NMDC ने अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बरती, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है.


पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार और NMDC प्रबंधन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे कराया जाए. ग्रामीणों को फसलों, पशुओं और जमीन के नुकसान का मुआवजा दिया जाए. साथ ही क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, स्कूल और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाए.


उन्होंने यह भी कहा कि NMDC जैसे सार्वजनिक उपक्रम को लाभ के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी निभानी होगी.


पदयात्रा में बड़ी संख्या में एनएमडीसी की खदानों के लाल पानी से प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण, किसान, मज़दूर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

18 घंटे पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP