शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

दो सड़क हादसों में 6 की मौत, 8 घायल

H

Hupendra Sharma

30 मई 2025, 10:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

सड़क हादसे
सड़क हादसे

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 8 लोग घायल हैं, जिसमें से 4 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.


पहली घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की है. इस घटना में शुक्रवार की सुबह एक मालवाहक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा.

विज्ञापन


इस मालवाहक वाहन में 10 लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौत हो गई. बाकी 7 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक घटना आज सुबह 7 बजे छिंदारी डैम के बीरूटोला के समीप हुई. माजदा वाहन में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं.


आज सुबह सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे. तेंदूपत्ता तोड़कर सभी लोग जब वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.


वाहन चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था. मोड़ पर वह संतुलन खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर घटना की सूचना पुलिस को दी.


कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. 


छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि इस हादसे में राजेश साहू, मंगल चंद और टिक्कू धनकर की मौत हुई है.


गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. 


दो बाइकों में भिड़ंत, 3 की मौत

इधर बलरामपुर जिले में दो बाइकों की भिड़ंत से 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है.घटना बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र के सिधमा मार्ग की है.


बताया गया कि सिधमा निवासी आनंद भुईयां अपने रिश्तेदार लाल बाबू भुइयां के साथ बरियो आया था.


बीती देर रात दोनों वापस सिधमा जाने के लिए बाइक से निकले थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई.


दूसरी बाइक में तुलसी अगरिया अपने साथी कृष्णा खलखो के साथ सवार था. दोनों सिधमा से मदनेश्वरपुर जा रहे थे.


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद भुइयां और तुलसी अगरिया की मौके पर मौत हो गई. वहीं लाल बाबू भुइयां और कृष्णा खलखो गंभीर रूप से घायल हो गए.


पुलिस ने घायल दोनों युवकों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा. जहां उपचार के दौरान लाल बाबू ने भी दम तोड़ दिया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रईम कोर्ट
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला लेवी कांड में आरोपी राकेश जैन की रेगुलर बेल की मंजूर

8 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

10 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

11 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

11 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP