मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में पैरोल पर छोड़े 70 कैदी वापस नहीं लौटे

H

Hupendra Sharma

06 मई 2025, 09:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

पैरोल
पैरोल

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जेलों से पैरोल पर छोड़े गए करीब 70 कैदी वापस नहीं लौटे हैं. इन कैदियों को कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण रोकने जेल प्रशासन ने पैरोल पर छोड़ा था. 


जेल और पुलिस प्रशासन ने इन बंदियों की कई बार तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला.

विज्ञापन


जेल प्रबंधन ने ऐसे फरार कैदियों के खिलाफ थानों में केस भी दर्ज कराया है. इनमें अधिकतर बंदी हत्या के प्रकरण में जेल में बंद थे.


इस मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीजीपी जेल ने शपथपत्र में यह जानकारी दी है. 


हाईकोर्ट ने पैरोल पर छोड़े गए कैदियों की वापसी नहीं होने के मामले में जेल डीजी से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा था.


जिसके बाद जेल डीजी ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में कुल पांच सेंट्रल जेल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में हैं.


इसके अलावा 12 जिला और 16 उपजेल हैं. केंद्रीय जेलों के अलावा इन जेलों के 83 कैदी पैरोल से नहीं लौटे थे.


जिनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, 3 की मृत्यु हो गई है. जबकि अब भी लगभग 70 बंदी फरार हैं.

अच्छे चाल-चलन वाले बंदियों को छोड़ा गया था

दरअसल कोरोना महामारी के दौरान फैलते संक्रमण को देखते हुए भीड़ कम करने के लिए जेल प्रशासन ने अच्छे चाल-चलन वाले बंदियों को पैरोल पर भेजा था.


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई बार पैरोल की अवधि बढ़ाई गई थी. लेकिन महामारी का दौर बीत जाने के बाद भी कई बंदी वापस नहीं लौटे हैं.


रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि एक बंदी दिसंबर 2002 से गायब है. जेल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कोशिशों के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है.


रायपुर में 7 और बिलासपुर में 22 बंदी लापता

जेल प्रशासन का कहना है कि रायपुर जेल के वारंट अधिकारी ने 7 बंदियों के पैरोल पर छोड़े जाने के बाद से नहीं लौटने की जानकारी दी है.


वहीं बिलासपुर सेंट्रल जेल से पैरोल पर छोड़े गए 22 बंदी नहीं लौटे हैं. उनके परिवारजनों को बार-बार सूचित किए जाने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी है.


इसके बाद जेल प्रबंधन ने संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई और फरार बंदियों की जानकारी साझा की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

16 मिनट पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

30 मिनट पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

48 मिनट पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

एक घंटा पहले

दीपांशी नेताम-भिलाई
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में स्वर्णिम सफलता के बाद भिलाई की दीपांशी नेताम की नज़रें अब ओलंपिक पर

एक घंटा पहले

सुजीत सिंह- रेलवे ट्रैक पर फटाका फोड़ने पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दीवाली पर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाला यात्री पेंड्रा रोड स्टेशन से गिरफ्तार

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP