बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश में 2025 में सांप्रदायिक हिंसा के 71 मामले- युनूस सरकार

C

CG Khabar

19 जन. 2026, 02:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

युनूस
युनूस

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने साल 2025 के आधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हुई हिंसा की अधिकांश घटनाएं सांप्रदायिक नहीं, बल्कि आपराधिक थीं. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस विंग द्वारा साझा की गई पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच अल्पसंख्यकों से संबंधित कुल 645 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 71 मामलों की पहचान 'सांप्रदायिक' के रूप में की गई है.


सरकार ने स्पष्ट किया कि इन 71 सांप्रदायिक घटनाओं में मंदिरों में तोड़फोड़ के 38 मामले, आगजनी के 8, चोरी का 1, हत्या का 1 और मूर्तियों को नुकसान पहुँचाने या भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट जैसी अन्य 23 घटनाएं शामिल हैं. 

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक, इन मामलों में अब तक 50 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 50 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. शेष 574 घटनाओं को सरकार ने व्यक्तिगत विवाद, भूमि विवाद, चोरी और आपसी रंजिश जैसे गैर-सांप्रदायिक कारणों से जुड़ा बताया है.


यह आधिकारिक बयान भारत द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर जताई गई हालिया चिंताओं के जवाब में देखा जा रहा है. 


भारत ने हमलों के इन कारणों को "तथ्यों से भटकाने वाला" बताया था. 


वहीं, बांग्लादेश के अल्पसंख्यक संगठनों ने सरकारी आंकड़ों पर असंतोष जताते हुए कहा है कि चुनावी माहौल के बीच हिंसा की वास्तविक स्थिति कहीं अधिक गंभीर है. 


हालांकि, अंतरिम सरकार ने दोहराया है कि वह सभी धर्मों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी पूरी कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

4 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

4 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

5 घंटे पहले

अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

5 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP