सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

आकाशीय बिजली से 9 बकरियां और 6 प्रवासी साइबेरियन पक्षियों की मौत

C

CG Khabar

03 जुल. 2026, 01:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

आकाशीय बिजली
आकाशीय बिजली

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कोरबा जिलों में पिछले 36 घंटों से हो रही तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग दुखद घटनाएं सामने आई हैं. इन हादसों में 9 बकरियों और 6 प्रवासी साइबेरियन पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई. मौसम में आए इस अचानक बदलाव और वज्रपात से स्थानीय इलाकों में हड़कंप मच गया है.


पहली घटना बीजापुर जिले के गांगालूर तहसील के कोतेर गांव की है. बुधवार देर रात इलाके में तेज हवाओं और गर्जना के साथ भारी बारिश हो रही थी. इसी दौरान गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक मवेशी मालिक की 9 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई. 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रभावित स्थल का दौरा किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि राजस्व नियमों के तहत पीड़ित पशुपालक को जल्द ही उचित मुआवजा दिया जाएगा.


वहीं, दूसरी घटना कोरबा जिले के रामपुर गांव से सामने आई है, जहां गुरुवार सुबह दूल्हा चौक पर स्थित एक इमली के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस पेड़ पर साइबेरियन पक्षियों का एक बड़ा झुंड बैठा हुआ था. बिजली की चपेट में आने से 6 प्रवासी साइबेरियन पक्षियों की दर्दनाक मौत हो गई.


स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, ये विदेशी पक्षी हर साल मानसून के आगमन से ठीक पहले हजारों किलोमीटर का लंबा सफर तय करके कांकी क्षेत्र में पहुंचते हैं. ग्रामीण इन पक्षियों के आगमन को क्षेत्र के लिए एक बेहद शुभ शगुन मानते हैं. ऐसे में इन बेजुबान पक्षियों की मौत से ग्रामीणों में काफी निराशा और दुख का माहौल है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

13 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

23 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP