शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

अमरीकी टैरिफ का 96 फीसदी बोझ खुद अमरीका पर

अमेरिकी टैरिफ का 96 फीसदी बोझ खुद अमेरिका पर

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 07:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

Own Goal
Own Goal

सीजीखबर डेस्क: जर्मनी के प्रतिष्ठित कील इंस्टीट्यूट फॉर द वर्ल्ड इकोनॉमी के एक नए अध्ययन में अमरीकी टैरिफ नीति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अध्ययन के अनुसार अमेरीका द्वारा लगाए गए अधिकांश आयात शुल्क (टैरिफ) का वास्तविक बोझ विदेशी निर्यातकों पर नहीं, बल्कि खुद अमरीकी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है.


संस्थान की रिपोर्ट बताती है कि कुल टैरिफ बोझ का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा अमरीकी आयातकों और उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है, जबकि सिर्फ लगभग 4 प्रतिशत ही विदेशी निर्यातकों द्वारा वहन किया जाता है. 

विज्ञापन


यह निष्कर्ष अमरीकी अधिकारियों के उस दावे को चुनौती देता है, जिसमें कहा जाता रहा है कि टैरिफ का भुगतान दूसरे देश करते हैं.


यह अध्ययन जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच अमरीका आने वाले 2.5 करोड़ से अधिक समुद्री शिपमेंट रिकॉर्ड के विश्लेषण पर आधारित है, जिनकी कुल व्यापारिक कीमत करीब 4 ट्रिलियन डॉलर है.


कील इंस्टीट्यूट के शोध निदेशक जूलियन हिंज ने टैरिफ को अमरीका के लिए “खुद के गोलपोस्ट में गोल करना” बताते हुए कहा कि विदेशी देश टैरिफ चुकाते हैं यह धारणा एक मिथक है. 


रिपोर्ट के अनुसार टैरिफ बढ़ने पर विदेशी निर्यातक कीमतों में बहुत मामूली कटौती करते हैं. उदाहरण के तौर पर, टैरिफ में हर 10 प्रतिशत बढ़ोतरी पर आयात कीमतें औसतन सिर्फ 0.39 प्रतिशत ही घटती हैं.


अध्ययन में यह भी सामने आया कि 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने पर भी विदेशी आपूर्तिकर्ता औसतन 1 प्रतिशत से कम कीमत घटाते हैं, जबकि शेष लागत अमेरिका में ही उपभोक्ताओं तक महंगाई के रूप में पहुंचती है.


रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ का सबसे बड़ा असर कीमतों से ज्यादा व्यापार मात्रा पर पड़ता है. अगस्त 2025 में ब्राजील और भारत से आयात पर शुल्क बढ़ाए जाने के बाद अमेरिका को होने वाला निर्यात 24 प्रतिशत तक घट गया, जबकि कीमतों में खास बदलाव नहीं आया.


आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि टैरिफ से वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ता है, व्यापार का रुख बदलता है और कंपनियों की लागत बढ़ती है. लंबे समय में इससे अमेरिकी कंपनियों का मुनाफा घटने, उपभोक्ताओं पर महंगाई बढ़ने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा कमजोर होने का खतरा रहता है.


रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि ऊंचे टैरिफ अंततः सभी पक्षों के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं चाहे वह टैरिफ लगाने वाला देश हो या निर्यातक देश.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक घंटा पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

एक दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP