बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की जयमति कश्यप को अहिल्या पुरस्कार

H

Hupendra Sharma

31 मई 2025, 02:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 26

जयमति कश्यप
जयमति कश्यप

भोपाल | डेस्कः छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनजातीय महिला कलाकर डॉ. जयमति कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों मिला है.


इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि डॉ. जयमति ने बस्तर की समृद्ध बोली और संस्कृति का मान बढ़ाया है.

विज्ञापन


लोकमाता अहिल्या होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर शनिवार को मध्यप्रदेश के भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया गया.


इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. ज्ञात हो कि अहिल्या होल्कर की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 96-97 में ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान’ की स्थापना की गई थी.


यह सम्मान उन महिला प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है जो समाज, संस्कृति, कला-साहित्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जन-कल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं. पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र और 5 लाख की सम्मान राशि दी जाती है. 


डॉ. जयमति कश्यप अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर सम्मान लेने पहुंची. डॉ. कश्यप गोंडी साहित्य की रचनाकार है. उन्होंने न केवल अपनी जनजातीय पहचान को बनाए रखते हुए बस्तर की पारंपरिक कलाओं को नई ऊंचाई दी है, बल्कि वे आदिवासी महिलाओं को कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में भी लगातार सक्रिय रही हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP