बिजली पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
महासमुंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं.
घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे.
बाइक काफी तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रिण होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई.
पुलिस के मुताबिक बलौदाबाजार क्षेत्र के बेलमुंडी निवासी किशन भोई और अनीश बांक अपने साथी मनीष बांक और गोपाल कोडाकू के साथ बाइक में सवार होकर सरायपाली की ओर जा रहे थे.
इसी दौरान शहर के शीतला मंदिर लकड़ी डिपो के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही किशन भोई और अनीश बांक की मौत हो गई.
वहीं मनीष बांक और गोपाल कोड़ाकू गंभीर रूप से घायल हो गए. चारों युवकों की उम्र लगभग 20 से 22 साल बताई जा रही है.
पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.