मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

CAF जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली

H

Hupendra Sharma

10 सित. 2025, 07:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

जवान ने मारी गोली
जवान ने मारी गोली

कोरबा । संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने अपने ससुराल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जवान ने अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलियां दागीं हैं.


घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. अचानक गोली चलने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदीभांठा गांव की है. सीएएफ जवान टेकराम मिंझवार एतमनगर में बांगा बटालियन में पदस्थ है.


उसकी ड्यूटी बांगो बांध की सुरक्षा में लगी हुई थी. आज सुबह ड्यूटी से वह सीधे ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा.


ससुराल पहुंचते ही उसने अपनी रायफल निकाली और चाचा ससुर व उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.


इसे देख घर में मौजूद अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में वे इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई. गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


घटना को अंजाम देने के बाद जवान फरार हो गया. अचानक गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.


बताया गया कि जवान टेकराम मिंझवार का उसकी पत्नी से तलाक हो गया है, जिसके बाद से उसका पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था. जवान तलाक की बात को लेकर काफी परेशान था.


कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जवान को पुलिस ने तुरंत नेवसा नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना की असली वजह पारिवारिक तनाव और विवाद है.


फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 


सीएम साय आज कोरबा दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए कोरबा पहुंचने वाले हैं.


यह जानकारी भी सामने आई है कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर वह ड्यूटी पर तैनात था. वह अपने ससुराल उमेंदीभाठा पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

10 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

10 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

10 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

10 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP