गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सीएम पर शराब पी कर विधानसभा में पहुंचने का आरोप

C

CG Khabar

01 मई 2026, 02:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

शराब
शराब

चंडीगढ़ | डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा में शराब पीकर आने का आरोप लगाया है.


राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम भगवंत मान का विधानसभा में बोलते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए, उन पर शराब पीकर विधानसभा में बोलने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर लिखा, ''आज फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर, पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुंचे हैं.''


वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह बड़ी ही शर्म की बात है कि 'मज़दूर दिवस' के मौक़े पर सीएम भगवंत मान शराब पीकर विधानसभा पहुंचे.


अकाली दल ने लिखा, ''यह बहुत शर्म की बात है कि आज 'मज़दूर दिवस' के अवसर पर सीएम भगवंत मान शराब के नशे में धुत होकर विधानसभा के पवित्र सदन में आ गए. आप ख़ुद देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कैसा बर्ताव कर रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि मुख्यमंत्री आज पूरे पंजाब के सामने अपना डोप टेस्ट करवाएं, ताकि पंजाब के लोग भी सच्चाई जान सकें.''


वहीं, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''हम विधानसभा में आकर आखिर करें भी क्या, जब मुख्यमंत्री ही नशे की हालत में हों? सत्र आयोजित करने का क्या औचित्य है, जब राज्य का मुखिया ही पूरी तरह से नशे में धुत हों? हमारी मांग है कि सभी का टेस्ट कराया जाए."


वहीं, पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा मजदूरों की कड़ी मेहनत और योगदान का सम्मान करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था.''


उन्होंने आगे कहा, ''कांग्रेस बेबुनियाद और गैर-ज़रूरी बयानबाज़ी कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. यह मज़दूरों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है और सदन की गरिमा को कमज़ोर करता है.''

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

8 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

13 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

14 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

14 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

15 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP