सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

नियद नेल्लानार के तहत निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप

H

Hupendra Sharma

12 सित. 2025, 08:21 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

पुलिया निर्माण में गड़बड़ी
पुलिया निर्माण में गड़बड़ी

भानुप्रतापपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार नियद नेल्लानार योजना चला रही है. इस योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीण इलाकों में सवाल उठने लगे हैं. 


नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी गांवों को सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी के तहत पानी डोबिर से गुंदुल नदी तक करीब तीन किलोमीटर सड़क और पुलिया का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना से कराया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह काम शुरू होते ही भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुका है.

विज्ञापन


इस संबंध में भानुप्रतापपुर कार्यपालन अभियंता जागेश्वर ध्रुव का कहना है कि बारिश के चलते काम बंद था, यदि काम शुरू हुआ है और घटिया निर्माण चल रहा है तो मैं तुरंत इसकी जानकारी लेता हूं.


गुंदुल नदी पर बन रही पुलिया ग्रामीणों के लिए उम्मीद की किरण थी. बरसात में नदी उफान पर होती है और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है. मगर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया घटिया गुणवत्ता से बनाई जा रही है.


उनका कहना है कि इसमें नदी के पत्थरों का इस्तेमाल हो रहा है. सीमेंट की मात्रा कम और रेत की मात्रा ज्यादा है. निर्माण की यह स्थिति देखकर लोगों को डर है कि पुलिया दो तीन साल में धंस सकती है.


ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की लागत राशि कितनी है, इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. न तो शिलालेख लगाया गया है और न ही कार्य स्थल पर बोर्ड टांगा गया है. आमतौर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर कार्य का विवरण लिखा होना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी छुपाना भ्रष्टाचार को ढकने की कोशिश है.


ग्रामीणों का कहना है कि नियद नेल्लानार योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में बुनियादी ढांचा खड़ा करना है ताकि ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके. लेकिन गुंदुल नदी पर बन रही पुलिया सिर्फ एक दिखावा है. घटिया निर्माण देखकर ग्रामीणों का भरोसा टूट रहा है. उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होगी और वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा.


गुंदुल और आसपास के गांवों के लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और ठेकेदार पर कार्रवाई हो. ग्रामीणों का कहना है कि नियद नेल्लानार जैसी योजनाएं तभी सफल होंगी जब ईमानदारी और गुणवत्ता से काम होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

14 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

15 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP