सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

पानी नहीं गिरने से धान की खेतों में पड़ी दरार

H

Hupendra Sharma

09 अग. 2025, 10:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

खेतों में दरार
खेतों में दरार

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है. हालांकि इस बीच कुछ एक स्थानों पर खंड-खंड में हल्की बारिश हुई है. इससे खेतों की प्यास बुझ नहीं रही है. साथ ही उमस भरी गर्मी के कारण रोपा लगे धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं.


किसानों को सावन में अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन इस बार पर्याप्त बारिश नहीं हुई. इसके कारण किसानों में फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन


पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण किसान खेतों में खाद नहीं डाल पा रहा है. जिन किसानों ने धान की रोपाई की है वह अब सूखने के कगार पर पहुंच गई है.


किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान खेतों में जरूरत के अनुसार पानी रोके थे, लेकिन बारिश बंद होते ही खेतों का पानी तेजी से सूखने लगा है. इससे खेतों में दरार पड़ने लगी है.


प्रदेश के बलौदाबाजार जिले में स्थिति ज्यादा खराब है. यहां के किसान जल संकट से जूझ रहे हैं. पिछले पखवाड़े भर से यहां बारिश नहीं हुई है. किसानों ने गंगरेल बांध से तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है.


किसानों का कहना है कि अगर जल्द पानी नहीं मिला तो काफी नुकसान हो जाएगा. इसका असर पैदावार पर पड़ेगा. बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी हो गई है.


क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पानी की कमी के चलते धान की रोपाई, निदाई और बियासी जैसे कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. 70 फीसदी से अधिक खेत सूख चुके हैं. अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई या नहरों से पानी नहीं मिला, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.


जिन किसानों के पास सिंचाई पंप का साधन है, वे पंप से सिंचाई करके अपनी फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उसमें भी बिजली कटौती के कारण लगातार पंप चल नहीं रहा है. मुश्किल से 24 घंटें में एक एकड़ जमीन की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं.


किसानों का कहना है कि धान की फसल बिना पानी के मर रही है. अगर एक हफ्ते में पानी नहीं मिला, तो सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

9 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

14 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

16 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP