सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाश

H

Hupendra Sharma

14 मई 2025, 10:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

4 लोगों की मिली लाश
4 लोगों की मिली लाश

महासमुंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे हैं.


घर के मुखिया की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी, वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चों की लाश घर में अलग-अलग जगह पर मिले.

विज्ञापन


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है.


यहां के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एच-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला है. जबकि उनकी पत्नी भारती पटेल, बेटी सेजल पटेल और बेटा कियांश पटेल के शव घर के अंदर फर्श पर पड़े मिले.


मृतक बसंत पटेल बागबाहरा के आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में भृत्य थे.


बताया गया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी घर पहुंचे. आवाज देने पर भी कोई घर से नहीं निकला तो पुलिस को सूचना दी गई.


पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार के दूसरे सदस्य भी पहुंच चुके थे. उनकी उपस्थिति में दरवाजा खोला गया तो बसंत पटेल की लाश लटकती मिली.


पुलिस को आशंका है कि बसंत ने पहले अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी होगी. फिलहाल फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

13 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

13 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

18 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

18 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

18 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP