रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

अबूझमाड़ के बाद बीजापुर और सुकमा में मुठभेड़ जारी

H

Hupendra Sharma

22 मई 2025, 08:30 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

बीजापुर-सुकमा में मुठभेड़
बीजापुर-सुकमा में मुठभेड़

बीजापुर/सुकमा| संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार को बीजापुर और सुकमा में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है.


दोनों जगहों पर गुरुवार सुबह से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुकमा में एक तो बीजापुर में पांच माओवादियों को मारने का दावा सुरक्षा बलों ने की है.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुकमा में कोबरा 210 बटालियन के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है.


इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में माओवादियों के घायल होने की खबर मिल रही है. जवानों ने माओवादियों को घेर रखा है. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. सुकमा पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.


दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भी गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.


यह मुठभेड़ तुमरेल के जंगल में जारी है. शुरुआती जानकारी में इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच माओवादियों को मारने का दावा किया है. वहीं कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं.


हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीजापुर एसपी ने कहा कि जवानों से सम्पर्क होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

2 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

2 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

2 घंटे पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP