रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

खेती करने किसानों को 100 करोड़ कर्ज देगी सरकार

H

Hupendra Sharma

22 मई 2025, 02:34 PM 4 मिनट में पढ़ें 18

खेती
खेती

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा में राज्य सरकार ने खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सहकारी बैंक से 100 करोड़ रुपए का ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है.


यह ऋण किसानों को खरीफ सीजन में खेती करने के लिए मिलेगा. बैंक द्वारा किसानों को नगद और खाद-बीज के रूप में यह ऋण वितरण किया जाएगा.

विज्ञापन


इसके लिए किसानों से केसीसी फॉर्म भराया जा रहा है. शुरूआती डेढ़ माह के भीतर ही किसान अब तक 19 करोड़ 15 लाख रुपए का लोन ले चुके हैं. 


कोरबा जिले में कृषि विभाग ने इस साल खरीफ फसल में 91 हजार 500 हेक्टेयर में धान की फसल लगाने लक्ष्य निर्धारित किया है.


पिछले साल लगभग 60 हजार से अधिक किसानों ने धान की फसल के लिए पंजीयन कराया था. 


पंजीकृत अधिकांश किसान खेती-बाड़ी का काम ऋण लेकर करते हैं. इसके लिए सरकार किसानों को जीरो फीसदी ब्याज दर पर ऋण दे रही है.


सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा पंजीकृत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसे किसान उत्पादन लेने के बाद चुका सकते हैं.


खाद-बीज के साथ नगद वितरण

इस बार जिला सहकारी बैंक ने कोरबा जिले में किसानों को 100 करोड़ रुपए का ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा है.


ऋण वितरण का काम भी पिछले डेढ़ माह से शुरू कर दिया गया है. किसानों को जरुरत के अनुसार खाद और बीज समितियों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं.


इसके अलावा खेती में लगने वाले अन्य खर्चों के लिए नगद राशि का वितरण किया जा रहा है. इसमें 60 फीसदी राशि नगद और 40 फीसदी ऋण खाद और बीज के लिए ले सकते हैं. 


किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समितियों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण किया जा चुका है.


जैसे-जैसे खेती-किसानी के दिन नजदीक आ रहे हैं किसान खाद और बीज लेने के लिए समितियों तक पहुंच रहे हैं.


कुछ किसान अभी भी ऐसे हैं जो अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. जबकि समितियों द्वारा किसानों को मुनादी करा खाद-बीज और ऋण लेने के लिए समिति में आने की सूचना दे दी गई है. 


बैंकों को ऋण वितरण करने लक्ष्य

जिले के सहकारी बैंक की शाखाओं को ऋण वितरण करने के लिए लक्ष्य दिया गया है.


इसमें कोरबा शाखा को 10 करोड़ 20 लाख रुपए नगद और 6 करोड़ 80 लाख रुपए खाद-बीज के लिए ऋण वितरण करने का लक्ष्य मिला है. जिसमें अब तक 434.56 लाख रुपए का ऋण वितरण किया जा चुका है.


इसी तरह जिले के कटघोरा शाखा को 9 करोड़ रुपए नगद और 6 करोड़ रुपए खाद-बीज के लिए ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया है. जिसमें से 254.78 लाख रुपए का ऋण वितरण किया जा चुका है.


पोड़ी-उपरोड़ा शाखा को नगद के लिए 9 करोड़ और खाद-बीज के लिए 6 करोड़ का लक्ष्य है. इस शाखा ने अब तक 296.44 लाख रुपए का ऋण वितरण किसानों को किया है.


इसी प्रकार पाली शाखा को 7 करोड़ 20 लाख नगद और 4 करोड़ 80 लाख रुपए खाद व बीज के लिए दिया गया है. जिसमें से 163.62 लाख रुपए का ऋण वितरण हो चुका है.


बरपाली शाखा को 18 करोड़ नगद वितरण और 12 करोड़ रुपए खाद-बीज के माध्यम से वितरण करने का लक्ष्य मिला है. जिसमें से 689.64 लाख रुपए ऋण वितरण किया जा चुका है. 


इसी प्रकार दीपका शाखा को 6 करोड़ नगद वितरण और 4 करोड़ 40 लाख खाद व बीज के लिए मिला है. जिसमें अब तक 76.18 लाख रुपए का ऋण वितरण किसानों को किया जा चुका है. 


बरपाली शाखा में सबसे अधिक किसान

जिला सहकारी बैंक बरपाली शाखा में सबसे अधिक खाता धारक किसान हैं. इसीलिए इस शाखा को सबसे अधिक लक्ष्य भी दिया गया है.


बरपाली शाखा में 30 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है. इस शाखा द्वारा अब तक 6 करोड़ 89 लाख रुपए के लोन का वितरण किया जा चुका है.


इसके बाद कोरबा शाखा को 17 करोड़ रुपए ऋण वितरण के लिए कहा गया है.


वहीं जिले में सबसे कम ऋण वितरण का लक्ष्य पाली शाखा को 12 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP