गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

कर्रेगुट्टालु की पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

H

Hupendra Sharma

05 मई 2025, 08:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

 आईईडी ब्लास्ट
आईईडी ब्लास्ट

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर माओवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए.


घायल दोनों एसटीएफ के जवान हैं. दोनों के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. 

विज्ञापन


घटना के बाद घायल जवानों को उनके साथी पहले कैंप लेकर आए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया है.


छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन का आज यानी सोमवार को 14 वां दिन है.


अभी भी कर्रेगुट्टालु की पहाड़ियों पर जवान तैनात हैं. सोमवार को एसटीएफ के जवान सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे.


उसी दौरान दो जवानों के पैर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी में पड़ गए. आईईडी ब्लास्ट होने से दोनों जवान घायल हो गए हैं. 


पुलिस के मुताबिक घायल जवानों में एक का नाम थानसिंह और दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है.


इसके पहले भी इसी ऑपरेशन के दौरान आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया था. जिसके पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.


बताया गया कि कर्रेगुट्टालु के साथ-साथ माओवादियों ने उसूर से लगी पहाड़ियों पर भी दर्जनों की तादाद में आईईडी लगा रखे हैं.


जवान उन्हें बरामद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. पिछले 14 दिनों में सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र से करीब 200 आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

12 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

18 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP