बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

भारत ने पाक के हमलों को किया बेअसर

C

CG Khabar

09 मई 2025, 02:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

पाक हमला
पाक हमला

नई दिल्ली | डेस्क: भारत ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के मिलिट्री स्टेशन पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों को बेअसर कर दिया है.


भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा- "जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के मिलिट्री स्टेशन पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल अटैक किए गए हैं. इन हमलों को नाकाम कर दिया गया है. किसी भी तरह के जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ है. भारत अपनी संप्रभुता और अपने नागरिकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है."

विज्ञापन


भारत ने कहा कि इन सभी मिसाइलें को एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक दिया और उन्हें नाकाम कर दिया. 


भारतीय सेना के एडीजी पीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए  लिखा- "पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने आठ और नौ मई 2025 की आधी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करके कई हमले किए. पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार सीज़फ़ायर का भी उल्लंघन किया."


भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय किया गया है और संघर्ष विराम उल्लंघन का मज़बूती से जवाब दिया गया है.


इधर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने इन हमलों से इंकार करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान हमला करेगा तो सभी को पता चल जाएगा.


इससे पहले भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने बेअसर कर दिया.


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोनों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो इस बात को साबित करते हैं कि पाकिस्तान ने हमला किया था.भारत ने भी पाकिस्तान को उसी तीव्रता से जवाब दिया है.


रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसके सशस्त्र बलों ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफ़ेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

6 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

6 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

16 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

17 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

17 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP