रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर से राजिम तक मेमू ट्रेन शुरू

H

Hupendra Sharma

18 सित. 2025, 11:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

 मेमू ट्रेन
मेमू ट्रेन

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राजिम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई मेमू ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया.


यह ट्रेन हर दिन दोनों तरफ से चलेगी. सीएम ने राजिम-रायपुर-राजिम मेमू नई ट्रेन सेवा के साथ रायपुर-अभनपुर 2 मेमू रेल सेवा का राजिम तक विस्तार भी किया. 

विज्ञापन


शुक्रवार से यह मेमू ट्रेन नियमित समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 68766/68767 राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों छोरों राजिम और रायपुर से संचालित होगी.


इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच होंगे. 


इस ट्रेन के शुरू होने से रायपुर और नवा रायपुर के बीच भी यात्रा आसान होगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन रायपुर से मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिक चौरी और राजिम तक चलेगी. नई मेमू ट्रेन रोजाना दो फेरे लगाएगी. 


बताया गया कि वर्तमान में रायपुर से नवा रायपुर का यात्री किराया 30 से 40 रुपए तक है, लेकिन नई ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों को केवल 10 रुपए किराया देना होगा.


इससे रोजाना अप-डाउन करने वालों को काफी फायदा होगा. इसी तरह रायपुर से राजिम तक यात्री किराया करीब 120 रुपए है. अब ट्रेन से यात्रा करने पर मात्र 30 रुपए खर्च आएगा.


इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग, राजिम अब रेल नेटवर्क से जुड़ गया है. इस नई रेल सेवा से राजिम, गरियाबंद सहित देवभोग क्षेत्र के लोगों को भी राजधानी रायपुर तक सस्ती और किफायती यात्रा का विकल्प मिल गया.


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग सहित सभी के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी है. आठ साल पहले धमतरी से रायपुर तक नैरोगेज ट्रेन चलती थी. अब यहां ब्रॉडगेज ट्रेन सुविधा उपलब्ध हुई है. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे की लगभग 45,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हो रही हैं. वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में लगभग 7,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

48 मिनट पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

59 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

एक घंटा पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

एक घंटा पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

2 घंटे पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP