सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने मुंशी की हत्या कर वाहनों को फूंका

H

Hupendra Sharma

01 मई 2025, 09:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

मुंशी की हत्या
मुंशी की हत्या

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन से बैखलाए माओवादियों ने आज छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर जमकर उत्पात मचाया है.


माओवादियों ने यहां सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और अन्य गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है. 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना बलरामपुर जिले से लगे झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव की है.


बताया गया कि बलरामपुर से झारखंड सीमा तक करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण का काम चल रहा है.


ओरसापाठ गांव में निर्माण काम की निगरानी के लिए ठेकेदार ने एक मुंशी तैनात किया था.


गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में हथियारबंद माओवादी वहां पहुंचे. माओवादियों ने गोली मारकर मुंशी की हत्या कर दी.


इसके बाद सड़क निर्माण काम में लगे पोकलेन और जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुंशी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है. 


इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड के बॉर्डर एरिया पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.


छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है. पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP