शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

नई बहुओं को जल्द मिलेगा महतारी वंदन का लाभ- साय

H

Hupendra Sharma

08 मई 2025, 01:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

 महतारी वंदन
महतारी वंदन

रायपुर | संवाददाताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सुदूर गांव माथमौर और कोरिया जिले के छिंदिया गांव पहुंचे. माथमौर में मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. मुख्यमंत्री ने कहा कि नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा. 


सीएम ने गांव के सरपंच को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा. साथ ही पंचायत में विकास कार्यों के साथ शासकीय योजनाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर पाकर आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के साथ निकट के कई ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे. ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं.


चौपाल में मुख्यमंत्री ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ग्रामीणों से ली. 

कुवांरपुर में विद्युत उपकेंद्र की घोषणा

मुख्यमंत्री ने माथमौर और उसके आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की. उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापना की घोषणा की.


साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की घोषणा की.


मुख्यमंत्री साय ने कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति दी. साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने एसडीएम को निर्देशित किया.


मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि जनकपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण की स्वीकृत हो चुका है. जिससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. 

छिंदिया को उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छिंदिया पहुंचे.


यहां मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों सो संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन को जनमानस के निकट लाने का माध्यम है. ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.


ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने यहां भी कई घोषणाएं कीं. उन्होंने छिंदिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन खोलने की घोषणा की.


साथ ही गांव में दो सीसी सड़क, सामुदायिक भवन और पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

6 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP