रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

आत्महत्या के बाद पहाड़ी कोरवा को मिला न्याय, तहसीलदार निलंबित

H

Hupendra Sharma

06 मई 2025, 10:45 AM 3 मिनट में पढ़ें 18

तहसीलदार निलंबित
तहसीलदार निलंबित

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी तरीके से पहाड़ी कोरबा की जमीन बेचने के आरोप में कमिश्नर सरगुजा ने तहसीलदार को निलंबित कर दिया है. साथ ही विवादित जमीन का विक्रय नामा भी निरस्त कर दिया है.


जमीन बिकने से परेशान पहाड़ी कोरवा ने आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या करने से पहले उसने तहसीलदार पर जमीन बिकवाने का आरोप लगाया था. 

विज्ञापन


दरअसल, बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के ग्राम भेस्की के पहाड़ी कोरवा परिवार ने दिसंबर 2024 में थाना राजपुर और पुलिस चौकी बरियो में जमीन हड़पने की शिकायत दर्ज कराई.


शिकायत में बताया गया कि भइरा कोरवा के नाम पर दर्ज संयुक्त खाते की जमीनों को पटवारी से सांठ-गांठ कर सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई.


इस मामले की शिकायत कलेक्टर और एसपी बलरामपुर से भी की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.


इससे परेशान पीड़ित भइरा कोरवा ने 22 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और जांच शुरू की गई.


नियम विरुद्ध किया रजिस्ट्री 

जांच में पाया गया कि भइरा कोरवा के नाम पर संयुक्त खाते में दर्ज ग्राम भेस्की की कुल 2.411 हेक्टेयर भूमि को बिना सहखातेदार की अनुमति और सक्षम अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बेचा गया. जो छत्तीसगढ़ शासन के नियम निरुद्ध है. क्योंकि नियमानुसार किसी भी जनजातीय समुदाय की ज़मीन की खरीद-बिक्री के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य की गई है.


एसडीएम की जांच में यह भी पाया गया कि तत्कालीन तहसीलदार और प्रभारी उप पंजीयक राजपुर यशवंत कुमार के द्वारा उक्त जमीन को बेचने के लिए खरीदार शिवाराम के बीच पंजीकृत बिक्रीनामा बनाया गया.


जबकि सह खातेदार की भूमि होने के कारण पंजीयक द्वारा संपत्ति अंतरण अधिनियम पर विचार-विमर्श किए बिना पंजीयन नहीं किया जा सकता है.


इस प्रकार फर्जी तरीके से संयुक्त खाते की भूमि को छलपूर्वक और धोखाधड़ी कर संगठित अपराध को अंजाम दिया गया.


तत्कालीन प्रभारी उप पंजीयक यशवंत कुमार के द्वारा कलेक्टर सरगुजा के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के खिलाफ पाया गया है.


सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के द्वारा तत्कालीन तहसीलदार और प्रभारी उप पंजीयक यशवंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. 

7 के खिलाफ अपराध दर्ज

मामले की जांच के बाद शिवाराम, विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, उदय शर्मा, राहुल सिंह, यशवंत कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.


मामले में मुख्य आरोपी क्रेशर संचालक विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल सहित यशवंत कुमार और पटवारी राहुल सिंह अब तक फरार बताए गए हैं.


बताया गया कि पहाड़ी कोरवा की उक्त जमीन के पास ही विनोद अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल का क्रेशर प्लांट है. विनोद अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल ने ही पहाड़ी कोरवा की जमीन हथियाने की साजिश रची थी. प्रशासन ने मामला सामने आने के बाद क्रेशर प्लांट को सील कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

9 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

10 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

21 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP