पाकिस्तान ने बुलाया सोमवार की शाम असेंबली का विशेष सत्र
इस्लामाबाद | डेस्क: पाकिस्तान ने सोमवार की शाम नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने सोमवार इसकी घोषणा की.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा 1 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नेशनल असेंबली का 16वां सत्र बुलाया है.
एक दिन पहले ही शनिवार को रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ की अध्यक्षता में एक परामर्श बैठक हुई. इस बैठक में यह फ़ैसला लिया गया कि सोमवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें भारत की संभावित आक्रामकता और कार्रवाइयों की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा.
गौरतलब है कि अप्रैल में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने नेशनल असेंबली में भारत की हालिया आक्रामकता और एकतरफा कार्रवाइयों की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव पेश किया था जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.