शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

20 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

02 मई 2025, 03:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

पटवारी गिरफ्तार
पटवारी गिरफ्तार

सक्ती | संवाददाता : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. पटवारी ने किसान से भूमि रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी. 


हसौद तहसील क्षेत्र के कैथा गांव निवासी किसान रामशरण कश्यप अपनी कृषि भूमि के रिकॉर्ड में सुधार कराने के लिए पटवारी पवन सिंह के पास आवेदन किया था. कई बार पटवारी से मुलाकात करने के बाद भी पटवारी काम नहीं कर रहा था. इस बीच पटवारी ने काम के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की.

विज्ञापन


लेकिन किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था. उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की. शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. 


योजना के मुताबिक शुक्रवार को किसान रामशरण कश्यप को रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये के साथ पटवारी के पास भेजा गया.


पटवारी अपने कार्यालय में मौजूद था. किसान ने रंग लगे हुए नोट पटवारी को दिया, उसी समय एसीबी की टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है.


एसीबी की टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

11 मिनट पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

12 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

13 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

13 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP