शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

भाजपा शासन में जनता भगवान भरोसे- बैज

H

Hupendra Sharma

12 अग. 2025, 01:10 PM 3 मिनट में पढ़ें 14

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर | संवाददाताः धमतरी में हुए तीन युवाओं की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जनता अब भगवान भरोसे है.


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि दो दिनों में कई संगीन घटनाएं सामने आई हैं. बीती रात को रायपुर के तीन युवकों की धमतरी में बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है. इसके एक दिन पहले रायपुर राजधानी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट हो जाती है. रायपुर में एक डिलीवरी बॉय की चाकू मार कर हत्या कर दी जाती है. आखिर राज्य की सरकार कहा है? छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं बल्कि जंगल राज चल रहा है.

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां कौन चला रहा है सरकार? लॉ एण्ड ऑर्डर कहां पर है? ये किसकी जिम्मेदारी है? लॉ एण्ड ऑर्डर के मामले में यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. छत्तीसगढ़ की जनता भगवान भरोसे खुद की सुरक्षा करने पर मजबूर है.


तिरंगा अभियान को बताया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मस्जिदों में तिरंगा फहराने के निर्देशों को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है.


उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान बीजेपी का नया प्रोपेगेंडा है. आरएसएस ने दशकों तक अपने दफ्तर में तिरंगा नहीं फहराया और अब ये उसका प्रायश्चित कर रहे हैं. मस्जिदों में झंडा फहराने का आदेश भी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.


उन्होंने कहा किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या गिरजाघर में अभी तक तो झंडा नहीं फहराया गया है, तो फिर इस तरह का फरमान क्यों? 


उन्होंने कहा कि झंडा फहराने के लिए हर व्यक्ति स्वतंत्र है. झंडा फहराने के बाद हर आदमी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है. हमारे देश और प्रदेश की जनता को अधिकार नहीं है क्या कि वे अपना तिरंगा वह स्वयं लगा ले. भारतीय जनता पार्टी क्यों तिरंगा बाटेगी?


वोट चोरी पर भी साधा निशाना

दीपक बैज ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि एक व्यक्ति का नाम चार-चार बूथों में पाया गया है. फर्जी वोटर कार्ड बनाकर सुनियोजित तरीके से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि एक ही घर में 80 वोटर कैसे हो सकते हैं? ये सब वोट चोरी है.


सुप्रीम कोर्ट में हमारे साथी इस पर लड़ाई लड़ते आए हैं और राहुल गांधी ने भी इस सच्चाई को उजागर किया है.


कांग्रेस ने सोशन मीडिया पर किया पोस्ट

इधर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है प्रदेश में कोहराम मचा हुआ है.


इसके बावजूद इसके मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के चेहरे में एक बेशर्मी वाली हंसी है. ठीक वैसी ही हंसी इन अपराधियों के चेहरे पर है.


तीन लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद हंसते हुए विक्ट्री साइन दिखाते यह युवक कानून व्यवस्था की लाचारी बयां कर रहे हैं.


रायपुर से धमतरी घूमने गए तीन युवकों को धारदार चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. 


विधानसभा में गृहमंत्री खुद स्वीकार करते हैं कि प्रदेश में अपराध चार गुना बढ़ गए, लेकिन सरकार जबरिया सुशासन तिहार मनाने में लगी है.


ताकि बेशर्मी के साथ सिस्टम बना थे. यह है उस बेशर्म सिस्टम का बेशर्म नतीजा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

6 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

6 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP