शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

वोट चोरी को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान

H

Hupendra Sharma

08 अग. 2025, 02:59 PM 3 मिनट में पढ़ें 14

वोट चोरी
वोट चोरी

रायपुर | संवाददाताः देश में इन दिनों वोट चोरी का मुद्दा छाया हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि भाजपा ने देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी के जरिए चुनावों को प्रभावित किया है. केंद्रीय चुनाव आयोग भी इसमें लिप्त है. उनके इस बयान से छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक माहौल गरमा गया है. यहां भी वार और पटलवार का दौर जारी है. 


रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मामले में पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी हार को पचा नहीं पा रहे हैं. आगामी चुनावों में भी उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है. यही कारण है कि वे देश की सबसे प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर उसकी साख को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं. राहुल गांधी कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में जीतते हैं तो चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाते. लेकिन जब हारते हैं तो उसी आयोग की निष्पक्षता पर हमला बोलते हैं.


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस ने 70 सीटें जीती थीं, तब राहुल गांधी चुप थे. अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है तो वे चुनाव आयोग पर प्रश्न चिन्ह लगाने लगे हैं.


वहीं बिलासपुर के सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें फर्जी करार दिया है.  


भूपेश ने छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का लगाया आरोप

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वोट चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाया है. 


भूपेश बघेल ने कहा है कि यह फर्जीवाड़ा खासकर शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक हुआ है. यह भाजपा की पुरानी रणनीति है. राहुल गांधी ने 5 प्रमुख बिंदु रखे हैं, वो पूरी तरह सच साबित हो रहे हैं. फर्जी वोटिंग और एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग क्षेत्रों में होना, इन गड़बड़ियों का साफ संकेत है.


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरूद के मतदाताओं ने भी इसी तरह की एक शिकायत की है. कुरूद विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 वोटर रायपुर या अभनपुर में रह रहे हैं, लेकिन उनके नाम कुरूद में भी दर्ज हैं. इसका मतलब साफ है कि एक व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज है और इस प्रकार वोट चोरी की गई है. इसी तरह बिलासपुर में एक ही घर से 150 वोटर निकले, जबकि भिलाई के एक क्वार्टर में 86 वोटर पाए गए. यह सब दर्शाता है कि मतदान सूची में भारी गड़बड़ी है और इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं.


राहुल गांधी के आरोप पर तोखन साहू द्वारा दिए बयान को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि हम सब नागरिक हैं. वोट चोरी को लेकर सवाल सरकार से नहीं बल्कि निर्वाचन आयोग से पूछा गया है. लेकिन केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?


छत्तीसगढ़ मतदाता सूची का हो पुनर्निरीक्षण- अजय

भूपेश बघेल के बयान के बाद विधायक अजय चन्द्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को यदि कुरूद की मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो मैं, बतौर कुरूद विधायक, पूरी स्पष्टता से मांग करता हूं कि न सिर्फ कुरुद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का भी बिहार की तरह पुनर्निरीक्षण होना चाहिए.


अजय चन्द्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल को भी इस मांग का समर्थन करना चाहिए. चूंकि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं. इसलिए छत्तीसगढ़ में गड़बड़ी के आरोप लगाने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कांग्रेस खुद निर्वाचन आयोग में शपथ पत्र देकर जवाबदेही तय करें. बिहार की जो प्रारंभिक मतदाता सूची जारी हुई है, उस पर आपत्ति दर्ज कराएं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मासूम को अस्पताल ले जाते हुए परिजन
छत्तीसगढ़

सरगुजा: खिलौना समझकर मुंह में चबाया पटाखा: धमाके से दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत

5 मिनट पहले

पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

46 मिनट पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

54 मिनट पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

13 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP