रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

युवती ने मुस्लिम युवक से की शादी, परिजनों ने घेरा थाना

H

Hupendra Sharma

21 मई 2025, 09:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

 शादी
शादी

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवती ने भागकर मुस्लिम युवक से शादी कर ली. इसकी जानकारी लगते ही युवती के परिजन और समाज के लोगों ने युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने और एसएसपी बंगले का घेराव कर दिया.


मामले को लव जिहाद का नाम देने की कोशिश की गई. देर रात तक दोनों जगह लोगों की भीड़ जुटी रही. मामला तूल पकड़ता देख अब युवती ने एक वीडियो जारी किया है.

विज्ञापन


युवती ने वीडियो में कहा है कि वह बालिग हैं और अपने मर्जी से अपने प्रेमी अजहर के साथ गई है. दोनों ने 9 फरवरी 2025 को कोर्ट में शादी भी कर ली है. इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है. वे दोनों पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में थे. काफी सोच समझकर उसने शादी करने का फैसला किया है. 


युवती ने कहा कि वो जहां है सुरक्षित है. परिवार वाले उसे खोजने की कोशिश ना करें. साथ ही उसे और उसके पति और उसके दोस्तों को परेशान किया जा रहा है, उसे बंद करें. युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. 


बताया जा रहा है कि युवती रविवार से अपने घर से गायब थी. परिजनों ने जब पतासाजी की, तब उन्हें जानकारी मिली की युवती एक मुस्लिम युवक के साथ गई है.


सोमवार को परिजन सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे.


इस दौरान मुस्लिम युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया. लेकिन युवती के बालिग होने के कारण पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया.


इस बीच मंगलवार की देर शाम को युवती के परिजन और समाज के लोग काफी संख्या में थाने पहुंच कर जमकर हंगामा किए.


आक्रोशित भीड़ इसके बाद एसएसपी से मिलने उनके निवास पहुंची. वहां भी जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी करने लगे.


एसएसपी ने उन्हें समझाया कि युवक-युवती की तलाश की जा रही है. इसके बाद भीड़ देर रात तक वहां मौजूद रही. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

4 मिनट पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

7 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

10 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP