रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बदली-बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, बारिश की चेतावनी

H

Hupendra Sharma

18 मई 2025, 08:36 AM 3 मिनट में पढ़ें 21

मौसम हुआ खुशनुमा
मौसम हुआ खुशनुमा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बदली-बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. रविवार को राजधानी रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव समेत आस-पास के जिलों में सुबह हल्की बारिश हुई.


उसके बाद दोपहर तक बदली छाई हुई है. हालांकि उमस भरी गर्मी कम नहीं हुई है, जिससे लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान होते रहे. 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है.


ऐसी स्थिति अगले 4-5 दिनों तक पूरे प्रदेश में रहेगी, लेकिन इसका असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा रहेगा.


इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है.


मौसम विभाग ने 18 मई रविवार को मुंगेली जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.


इस दौरान कुछ हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश का पारा गिरा है. प्रदेश में हवा भूमध्य सागर की ओर से भारत तक आ रही है.


इसी के चलते नमी आ रही है और मैदानी इलाकों में गरज-चमक और बारिश का सिस्‍टम बन रहा है.


हालांकि बंगाल की खाड़ी से हवा के साथ आने वाली नमी ने प्रदेश में उमस वाली बेचैनी बढ़ा दी है.


नमी का प्रभाव दिन में अधिक है, इसलिए रात की तुलना में दिन में ज्यादा बेचैनी महसूस हो रही है.


शनिवार और रविवार को दिन में छाए बादल की वजह से तेज धूप का प्रभाव ज्यादा नहीं रहा. 


मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में बदलाव होने की उम्मीद कम है. क्योंकि हवा की दिशा बदलने का अनुमान नहीं है.


मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम अपनी जगह पर बने हुए हैं. जिसे कमजोर होने में अभी वक्त लगने की संभावना है. 


कुटरू में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश 

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.


सबसे अधिक कुटरू में 60 मिमी, बालोद में 50 मिमी, देवरी, ओरछा, भैरमगढ़ में 40-40 मिमी बारिश दर्ज की गई है.


इसी प्रकार धमधा और डौंडी में 30-30 मिमी बारिश हुई. गोबरा नवापारा, मोहला, भोपालपट्नम और धमतरी में 20-20 मिमी बारिश दर्ज की गई.


इसके अलावा भखारा, कांकेर, अभनपुर, दुर्गूकोंदल, डौंडीलोहारा, भानुप्रतापपुर और गंगालूर में 10-10 मिमी बारिश हुई है.


दुर्ग रहा सबसे गर्म

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया.


वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री रहा.


बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.6 और अंबिकापुर में 40.7 डिग्री तापमान रहा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

12 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

36 मिनट पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

एक घंटा पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

एक घंटा पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP