गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

कवर्धा बीईओ दफ्तर में 218 Cr का घपला, दो कर्मचारी सस्पेंड

C

CG Khabar

31 जन. 2026, 01:58 PM 1 मिनट में पढ़ें 14

निलंबन
निलंबन

कवर्धा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कवर्धा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय (BEO) में करीब 218 करोड़ रुपये की भारी वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है. इस गंभीर लापरवाही और संदिग्ध लेनदेन के मामले में विभाग ने तत्कालीन दो कर्मचारियों, माया कसार और योगेंद्र कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि उक्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कैशबुक और आय-व्यय के अनिवार्य सरकारी दस्तावेजों का संधारण ही नहीं किया. योगेंद्र कश्यप पर फरवरी 2023 से जनवरी 2024 तक और माया कसार पर फरवरी 2024 से जून 2025 तक वित्त शाखा के प्रभार के दौरान वित्तीय अभिलेखों की अनदेखी करने का आरोप है.

विज्ञापन


इस बड़े घोटाले की परतें तब खुलीं जब एक प्रधान पाठक ने अपने मेडिकल बिल के भुगतान न होने और संबंधित फाइल गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. 


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कराए गए आंतरिक ऑडिट में पाया गया कि करोड़ों रुपये के लेनदेन का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. 


फिलहाल, विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बिना कागजी लेखा-जोखा के इतनी बड़ी राशि कहां और कैसे खर्च की गई. इस प्रकरण में आने वाले दिनों में कुछ बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

9 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

9 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

14 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

20 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

20 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP