शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ रचाई तीसरी शादी

C

CG Khabar

06 जुल. 2026, 07:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

आमिर खान- गौरी
आमिर खान- गौरी

मुंबई। डेस्क: मुंबई में हुई भारी बारिश के बीच, बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान रविवार को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए. मुंबई स्थित आमिर के आवास पर आयोजित यह विवाह समारोह बेहद निजी और सादगी भरा रहा, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों की चुनिंदा हस्तियों ने शिरकत की.


शहर में खराब मौसम और भारी बरसात के बावजूद शादी की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा. इस खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने के लिए 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता वीर दास, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी, राजनीतिज्ञ राज ठाकरे और गीतकार प्रसून जोशी जैसी प्रमुख हस्तियां आमिर के घर पहुंचीं.

विज्ञापन


अभिनेता की टीम द्वारा साझा की गई तस्वीर के अनुसार, यह शादी बेहद सादे तरीके से संपन्न हुई. तस्वीर में आमिर खान अपनी नई जीवनसंगिनी गौरी के साथ शादी के कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं, और पूरा परिवार उन्हें घेरे खड़ा है. इस दौरान गौरी का बेटा दोनों के बीच में बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि आमिर के बेटे आजाद भी अपने पिता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.


यह आमिर खान की तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. रीना और आमिर का साल 2002 में तलाक हो गया था. 

इसके बाद, साल 2005 में आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे आजाद की परवरिश (को-पेरेंटिंग) कर रहे हैं.


आमिर खान ने पिछले साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट का परिचय कराया था और बताया था कि वे दोनों एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं. बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में एक प्रोफेशनल हैं और उनकी पिछली शादी से एक बेटा भी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

47 मिनट पहले

करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

एक दिन पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

2 दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

1 सप्ताह पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

1 सप्ताह पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP