शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर एनटीपीसी प्लांट में हादसा, 1 मजदूर की मौत, 4 घायल

H

Hupendra Sharma

06 अग. 2025, 10:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

 एनटीपीसी प्लांट
एनटीपीसी प्लांट

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान प्लेटफॉर्म टूटने से 1 मजदूर की मौत हो गई. जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं. इनमें एक ही हालत गंभीर है.


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन प्लांट के बाहर पहुंच गए. परिजनों ने गेट के बाहर जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने गेट के बाहर और सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया.


परिजनों का कहना है कि एनटीपीसी प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा. गेट के बाहर से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.


परिजनों का कहना है कि प्रबंधन किसी से मिलने नहीं दे रहा है. कौन-कौन घायल हुए हैं, कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं. हम अपने परिजनों से मिलने के लिए परेशान हैं.


एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल है.


जानकारी के मुताबिक यूनिट-5 में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया.


उस समय कई मजदूर प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे. अचानक हुए इस हादसे से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे मलबे में दब गए.


घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. तत्काल घटना की सूचना अधिकारियों के साथ पुलिस को दी गई. 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.


मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.


मरने वाले मजदूर का नाम श्याम साहू है. वह सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है.


एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती का कहना है कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में हादसा हुआ है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं. 5 में से 3 को एनटीपीसी के अस्पताल में भेजे थे.


एक को सिम्स और एक को अपोलो भेजा गया है. सिम्स में एक मजदूर की मौत हुई है. घायल तीन की हालत ठीक है. इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. हादसे के कारणों की जांच चल रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

6 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP