शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

01 जून 2026, 02:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

रेप
रेप

सक्ती । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की सक्ती जिला पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा करने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र के अंतर्गत थेम्हापारा निवासी 26 वर्षीय राकेश टंडन के रूप में हुई है. 


पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के गांव में घेराबंदी कर उसे दबोचा, जिसे अदालत के निर्देश पर न्यायिक रिमांड के तहत जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन


इस संवेदनशील मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर 25 मई को थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने 11 मई को आरोपी राकेश ने शादी का झांसा देकर युवती को सक्ती के मिशन चौक पर बुलाया था. वहां से वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां जान से मारने की धमकी देकर पहली बार दुष्कर्म किया. 


वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसका सिम कार्ड तोड़ दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके.


इसके बाद आरोपी पीड़िता को डरा-धमकाकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, फिर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के गोंदिया और वहां से महाराष्ट्र के कराड मलकापुर ले गया. इन अलग-अलग ठिकानों पर उसने युवती को बंधक बनाकर रखा और उसके परिवार वालों को जान से मारने की लगातार धमकी देते हुए शारीरिक शोषण करता रहा. 


पीड़िता की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की तकनीकी टीम और साइबर सेल सक्रिय हुई. 29 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर स्थित अपने गृहग्राम आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. 


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

6 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

6 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP