देशभर में 167 आवश्यक तथा जीवनरक्षक दवायें टेस्ट में फेल!
सीजीखबर डेस्क: देशभर में दिसंबर माह में 167 आवश्यक तथा जीवनरक्षक दवायें टेस्ट में फेल पाई गई हैं. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अनुसार दिसंबर 2025 के दौरान देशभर में जांच की गई 167 दवाएं ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) पाई गई हैं. इनमें कई आवश्यक और जीवनरक्षक दवाएं शामिल हैं, जो आम मरीजों के इलाज में नियमित रूप से इस्तेमाल होती हैं.
ये प्रमुख दवाएं गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गईं (NSQ Drugs):
राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में जांच के दौरान जिन दवाओं को NSQ पाया गया, उनमें प्रमुख हैं-
Ceftriaxone & Sulbactam IP Injection (Keftragard-1500) – Ipca Laboratories
Levocetirizine Tablets IP 5 mg (Levocet) – Hetero Healthcare
Amoxycillin & Potassium Clavulanate Tablets IP (Clavam 625) – Alkem Health Science
Aceclofenac & Paracetamol Tablets – Hindustan Antibiotics Ltd
Ciprofloxacin Tablets IP 500 mg – Hindustan Antibiotics Ltd
Dextromethorphan Hydrobromide + Phenylephrine HCl + Chlorpheniramine Maleate Syrup (Respolite-D) – Sresan Pharmaceuticals
Albendazole Tablets IP 400 mg – Mancare Laboratories (छत्तीसगढ़ की राज्य प्रयोगशाला में जांचे गए 7 सैंपल फेल)
वहीं केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं में फेल पाई गई दवाओं में शामिल हैं-
Aceclofenac 100 mg + Serratiopeptidase 15 mg + Paracetamol 325 mg Tablets (Zerodol-SP) – Ipca Laboratories
Deflazacort Tablets 6 mg (Defcort-6) – Macleods Pharmaceuticals
CDSCO के अनुसार, दिसंबर 2025 में सामने आए 167 NSQ मामलों में से 74 सैंपल केंद्रीय प्रयोगशालाओं और 93 सैंपल राज्य प्रयोगशालाओं द्वारा रिपोर्ट किए गए.
7 दवाएं स्प्यूरियस (नकली) भी पाई गईं
इसी दौरान 7 दवाओं को स्प्यूरियस (नकली) घोषित किया गया है, हालांकि CDSCO ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद होगा.
स्प्यूरियस पाई गई प्रमुख दवाओं में शामिल हैं-
Telmisartan Tablets IP 40 mg (Telma 40)
Telmisartan + Amlodipine Tablets IP (Telma-AM)
Montelukast Sodium + Levocetirizine Tablets IP (Montina-L)
Pantoprazole Sodium (GR) + Domperidone (PR) Capsules IP (Pantop-D SR)
Trypsin-Chymotrypsin Tablets (Chymoral Forte)
CDSCO के मुताबिक, संबंधित ब्रांड की वास्तविक निर्माता कंपनियों ने साफ किया है कि ये बैच उनके द्वारा निर्मित नहीं किए गए, जिससे इनके नकली होने की पुष्टि होती है. इन मामलों में अनधिकृत निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
16 राज्य और 6 केंद्रशासित प्रदेशों ने NSQ डेटा जमा नहीं किया
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि देश के 16 राज्य और 6 केंद्रशासित प्रदेशों ने दिसंबर 2025 का NSQ डेटा अब तक CDSCO को सौंपा ही नहीं.
डेटा जमा न करने वाले राज्य हैं:
Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Bihar, Goa, Gujarat, Haryana, Jharkhand, Karnataka, Madhya Pradesh, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, Sikkim, Uttarakhand और Uttar Pradesh.
डेटा जमा न करने वाले केंद्रशासित प्रदेश हैं:
Andaman Nicobar, Chandigarh, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu, Ladakh और Lakshadweep.
हालांकि CDSCO ने यह भी स्पष्ट किया है कि Chhattisgarh, Odisha, Tamil Nadu और Jammu & Kashmir का नाम लंबित सूची में होने के बावजूद, इन राज्यों/यूटी की प्रयोगशालाओं में जांचे गए सैंपल NSQ की कुल संख्या में शामिल किए गए हैं.
CDSCO ने कहा है कि NSQ और स्प्यूरियस दवाओं की पहचान की यह प्रक्रिया नियमित रूप से राज्य नियामकों के साथ मिलकर की जाती है, ताकि ऐसी दवाओं को समय रहते बाजार से हटाया जा सके.