शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

हार्ट अटैक से पहले चेतावनी देगा AI स्टेथोस्कोप

C

CG Khabar

02 सित. 2025, 02:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

 AI स्टेथोस्कोप
AI स्टेथोस्कोप

नई दिल्ली । डेस्क: चिकित्सा विज्ञान लगातार नई तकनीकियों के सहारे तरक्की कर रहा है. अब इसी कड़ी में डॉक्टरों और मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. लंदन के इम्पीरियल कॉलेज और इम्पीरियल कॉलेज हेल्थकेयर एनएचएस के शोधकर्ताओं ने ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित स्टेथोस्कोप विकसित किया है, जो मात्र 15 सेकंड में तीन गंभीर और जानलेवा हृदयरोगों का पता लगा सकता है.


करीब 200 वर्ष पहले खोजे गए पारंपरिक स्टेथोस्कोप का इस्तेमाल अब तक सिर्फ हृदय की धड़कन सुनने और रोग का अंदाजा लगाने के लिए होता रहा है. समय-समय पर इसमें आधुनिक तकनीक जोड़ी गई, लेकिन अब एआई तकनीक ने इसे पूरी तरह स्मार्ट और जीवनरक्षक बना दिया है.

विज्ञापन


यह दिखने में साधारण स्टेथोस्कोप जैसा ही है, लेकिन इसके भीतर खास सॉफ़्टवेयर डाला गया है. जब डॉक्टर इसे मरीज के सीने पर रखते हैं, तो यह दिल की हर धड़कन और आवाज़ का विश्लेषण करता है. एआई एल्गोरिद्म तुरंत ही असामान्यता को पकड़ लेता है और बताता है कि मरीज को किस प्रकार का हृदयरोग हो सकता है. पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 15 सेकंड का समय लगता है.


किन बीमारियों का करेगा पता?


यह एआई स्टेथोस्कोप फिलहाल तीन बड़ी हृदयरोग संबंधी समस्याओं को पहचानने में सक्षम है-


हार्ट फेल्योर (Heart Failure): जब हृदय शरीर की ज़रूरत के हिसाब से पर्याप्त रक्त पंप नहीं कर पाता.

एओर्टिक स्टेनोसिस (Aortic Stenosis): इसमें हृदय की वाल्व संकुचित हो जाती है और रक्त प्रवाह में रुकावट पैदा करती है.

माइट्रल रिगर्जिटेशन (Mitral Regurgitation): यह हृदय वाल्व की गड़बड़ी है, जिसमें रक्त उल्टी दिशा में वापस जाने लगता है.


इन रोगों को सामान्य तौर पर पकड़ने के लिए इकोकार्डियोग्राफी जैसी जटिल और समय लेने वाली जांच की आवश्यकता होती है. लेकिन एआई स्टेथोस्कोप ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बना दिया है.


ग्रामीण क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में गेम चेंजर साबित हो सकती है, जहां अक्सर उच्चस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं. डॉक्टर केवल स्टेथोस्कोप से जांच कर तुरंत रोग की पहचान कर पाएंगे और मरीज का इलाज शुरू कर पाएंगे.


विशेषज्ञों की राय

कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि "हृदय रोग जितना जल्दी पहचान में आ जाए, उतना ही मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है. यह एआई स्टेथोस्कोप लाखों लोगों की जिंदगी बचाने में मददगार होगा और हृदय रोग जांच में नई दिशा देगा."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

19 घंटे पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

2 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

2 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

3 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP