गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

टाटा ने एयर इंडिया को बर्बाद कर दिया- मनीष तिवारी

C

CG Khabar

02 अग. 2025, 06:04 PM 1 मिनट में पढ़ें 17

मनीष तिवारी
मनीष तिवारी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एयर इंडिया के निजीकरण को "आपदा" करार देते हुये सरकार से इसे टाटा समूह से वापस लेने की मांग की है. 


उन्होंने शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टाटा समूह ने एयरलाइन को "जमीन में मिला दिया" और इसे "प्रबंधन का गड़बड़झाला" बताया. 

विज्ञापन


तिवारी ने एयर इंडिया की उड़ानों के "अचानक" रद्द होने और देरी की शिकायत की, जिसमें कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता. 


उन्होंने टाटा समूह की अन्य कंपनियों से नियुक्त लोगों पर तंज कसते हुये कहा, "पायलट और क्रू का कहना है कि टाटा टी में चाय उगाने वाले, टाटा स्टील में स्टील बनाने वाले और टाटा मोटर्स में कार बनाने वाले लोग एयर इंडिया चला रहे हैं." 


गौरततलब है कि जनवरी 2022 में टाटा समूह ने सरकार की 100% हिस्सेदारी खरीदकर एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. 


हाल ही में 12 जून को अहमदाबाद में हुई दुर्घटना, जिसमें 260 लोगों की मौत हुई, ने एयरलाइन को सार्वजनिक और नियामक जांच के केंद्र में ला दिया है. यह तीन दशकों में देश की सबसे घातक और बोइंग 787-8 विमान से जुड़ी पहली दुर्घटना थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP