रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल, सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 09:37 AM 3 मिनट में पढ़ें 10

हड़ताल
हड़ताल

नई दिल्ली । डेस्क: देश के बैंक कर्मचारियों की प्रमुख यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सप्ताह में पांच दिन काम लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इस हड़ताल का असर सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की सेवाओं पर पड़ सकता है.


ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने रविवार, 4 जनवरी को जारी एक बयान में कहा कि मार्च 2024 में इंडियन बैंकस एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच हुए वेतन संशोधन समझौते के दौरान सरकार ने सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली पर सहमति जताई थी. लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसी वजह से यूनियनों ने हड़ताल का रास्ता अपनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के अनुसार, “सरकार की ओर से लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण 27 जनवरी 2026 को सभी बैंकों में अखिल भारतीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है. सभी बैंक कर्मचारियों से अपील है कि वे इस हड़ताल को सफल बनाएं.”


बैंक कर्मचारी यूनियनें लंबे समय से सभी शनिवार को पूर्ण अवकाश घोषित कर सप्ताह में पांच दिन काम लागू करने की मांग कर रही हैं. फिलहाल बैंक कर्मचारियों को केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है. यूनियनों का कहना है कि पहले हुए समझौते में बाकी दो शनिवार को भी अवकाश देने की बात तय हुई थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया.


यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैंक कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए पहले ही सहमत हो चुके हैं, जिससे साप्ताहिक कार्य घंटे में कोई कमी नहीं होगी. 


यूनियनों का तर्क है कि रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी, स्टॉक एक्सचेंज, मनी मार्केट और केंद्र व राज्य सरकार के कई कार्यालयों में पहले से ही पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है.


यूनियनें अपनी मांगों के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन कर रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर चलाए गए अभियान को 18.8 लाख से अधिक इम्प्रेशन और तीन लाख से ज्यादा पोस्ट मिले हैं. यूनियनों ने इसे व्यापक समर्थन का संकेत बताया है. इसके बावजूद सरकार के आगे न आने से आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है.


यदि 27 जनवरी को हड़ताल होती है तो उस दिन बैंक शाखाओं का कामकाज, चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन और ग्राहक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. 


हालांकि, एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर सीमित असर पड़ने की संभावना जताई गई है. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गदी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता- इज़राइल
देश-विदेश

नेतन्याहू का दांव पस्त: राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने गदी आइजनकोट को दिया सरकार बनाने का न्योता

9 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

9 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

10 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

10 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

10 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP