बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: छात्र से कॉपी पर 200 बार लिखवाई गंदी गाली, शिक्षक बर्खास्त

C

CG Khabar

30 जुल. 2026, 07:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

स्कूल
स्कूल

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित अंबिकापुर के एक निजी स्कूल में अनुशासन के नाम पर शर्मनाक हरकत सामने आई है. यहां कक्षा आठवीं के एक छात्र को सजा के तौर पर कॉपी में 200 बार भद्दी गाली लिखने के लिए मजबूर किया गया. छात्र को 100 बार हिंदी और 100 बार अंग्रेजी में यह गाली लिखनी थी, साथ ही इस पर माता-पिता के हस्ताक्षर भी करवाकर लाने का फरमान सुनाया गया. 


इस अमानवीय और अजीबोगरीब सजा के सामने आते ही अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और छात्र संगठनों के हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.

विज्ञापन


यह पूरा मामला 28 जुलाई का है, जब क्लास में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उन्होंने आपस में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया. विवाद सुलझाने या छात्रों की काउंसलिंग करने के बजाय, संबंधित शिक्षक ने एक छात्र की रफ कॉपी में वही गाली 200 बार लिखने का फरमान सुना दिया. 


जब बच्चे के परिजनों ने कॉपी देखी तो उनके होश उड़ गए. छात्र के पिता ने स्कूल की इस कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बच्चे को सुधारने की जगह उससे 200 बार गाली लिखवाना कतई स्वीकार्य नहीं है.


घटना की जानकारी फैलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत अन्य छात्र संगठनों ने सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने साफ किया कि प्रथम दृष्टया ऐसी सजा देना पूरी तरह से गलत है और किसी भी छात्र को ऐसी गतिविधियों में नहीं धकेला जाना चाहिए. 


उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी परिजनों से माफी मांगते हुए आरोपी शिक्षक की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं. शिक्षा विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या संस्थान के खिलाफ कोई और कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है. AI Generated Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

6 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

6 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

3 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP