बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

अमित शाह बने बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक, दो उपमुख्यमंत्री फॉर्मूले पर चर्चा

C

CG Khabar

06 मई 2026, 03:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

अमित शाह
अमित शाह

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार के गठन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो नए मुख्यमंत्री के चयन और सरकार निर्माण की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है.


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह जल्द ही कोलकाता पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे. 

विज्ञापन


चर्चा है कि बंगाल में उत्तर और दक्षिण बंगाल के समीकरणों को साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. 


शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती यानी 9 मई की तारीख पर विचार किया जा रहा है, हालांकि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धता के आधार पर लिया जाएगा.


भाजपा इस ऐतिहासिक जीत को भव्य बनाने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल शपथ ग्रहण समारोह की योजना बना रही है, जिसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तारीख की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

5 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

5 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

5 घंटे पहले

अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

5 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP