रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में अमित शाह देश के पहले जन सुविधा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

C

CG Khabar

16 मई 2026, 01:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

विजय शर्मा- जगदलपुर
विजय शर्मा- जगदलपुर

बस्तर । संवाददाता: देश के गृहमंत्री अमित शाह के 18 और 19 मई को होने वाले प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. शनिवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा तैयारियों का जायजा लेने जगदलपुर पहुंचे. डिप्टी सीएम ने बताया कि गृहमंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जगदलपुर में रहेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.


दौरे के पहले दिन गृहमंत्री अमित शाह नेतानार गांव स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप को देश का पहला 'जन सुविधा केंद्र' घोषित कर उसका उद्घाटन और नामकरण करेंगे. 

विज्ञापन


इसके साथ ही वह नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों, दूसरे राज्यों के पुलिस अधिकारियों, नक्सल पीड़ित परिवारों, बस्तर के पत्रकारों, शहीद जवानों के परिवारों, समाज प्रमुखों और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव गृहमंत्री के सामने नक्सलमुक्ति के बाद बस्तर के विकास के रोडमैप पर एक विशेष प्रेजेंटेशन भी देंगे.


प्रवास के दूसरे दिन 19 मई को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की एक अहम बैठक होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके बाद वे 'बादल' संस्था में आयोजित बस्तर के पारंपरिक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की नई रणनीति के तहत अब फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (सुरक्षा कैंप) स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच सेतु का काम करेंगे. 


बस्तर संभाग के सभी सुरक्षा कैंप अब केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनके 3-4 बैरकों में जन सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे. इन केंद्रों में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं, युवाओं को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और लघु वनोपज (माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस) की प्रोसेसिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे जवान और विकास की गतिविधियां एक साथ आगे बढ़ सकेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

3 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

3 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

9 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

11 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

13 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP