सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

एआर रहमान का दावा: 8 साल में काम छूटने के पीछे धार्मिक विभाजन

C

CG Khabar

16 जन. 2026, 05:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

एआर रहमान
एआर रहमान

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने पिछले आठ वर्षों में लगातार काम छूटने को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहमान का दावा है कि सत्ता परिवर्तन के बाद से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया, और इसके पीछे धार्मिक विभाजन एक अहम कारण हो सकता है. 


उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में सत्ता में बैठे लोग रचनात्मक नहीं हैं, जिसके कारण कला और कलाकारों को नुकसान उठाना पड़ा है.

विज्ञापन


एआर रहमान के इस बयान पर अब ‘एआईएमआईएम’ के प्रवक्ता वारिस पठान की प्रतिक्रिया सामने आई है. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि एआर रहमान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार हैं और यदि उन्होंने ऐसा कहा है, तो इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. 

हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्होंने रहमान का पूरा बयान प्रत्यक्ष रूप से नहीं सुना या पढ़ा है.


रहमान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स गंवाए हैं. उनका मानना है कि यह बदलाव सत्ता में बैठे लोगों की सोच और रचनात्मकता की कमी से जुड़ा है. 


साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धार्मिक आधार पर भेदभाव की भूमिका हो सकती है, हालांकि किसी ने उनके सामने सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा.


वारिस पठान ने रहमान की बात से सहमति जताते हुए केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद समाज में नफरत, हिंसा और ध्रुवीकरण बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं.


एआर रहमान के इस बयान ने बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां कला, राजनीति और धार्मिक विभाजन के रिश्ते पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

3 दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

3 दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

4 दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

1 सप्ताह पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

1 सप्ताह पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP