सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

ममता बनर्जी के आरोपों पर सेना ने राज्यपाल से की शिकायत

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 06:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी पर भाजपा के इशारे पर चुनावी कार्य करने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है. भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने इन आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से हस्तक्षेप की मांग की है. 


राजभवन के सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह फोर्ट विलियम के दो जनरल रैंक के अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री के दावों को निराधार बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 13 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि फोर्ट विलियम में तैनात एक कमांडेंट स्तर का अधिकारी भाजपा के पक्ष में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) और मतदाता सूची में हेरफेर करने का काम कर रहा है. 


उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि सेना का परिसर राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहा है. 


सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि इस तरह के बयानों से सेना की छवि और उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं. 


राज्यपाल बोस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय को इस स्थिति से अवगत कराया है और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन की जांच का आश्वासन दिया है. 


दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को 'बदहवासी में दिया गया बयान' करार दिया है, जबकि माकपा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यदि उनके पास प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करें या रक्षा मंत्री के समक्ष पेश करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

11 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

13 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

14 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

14 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

18 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP