अरुण कुमार पाण्डेय को वाइल्ड लाइफ का प्रभार
रायपुर | संवाददाताः राज्य सरकार ने 1994 बैच के आईएफएस अफसर अरुण कुमार पाण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (विकास/योजना) को पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
इसके आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है.
आदेश में कहा गया है कि आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रधान मुख्य वनसंरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार के पद पर बने रहेंगे.
ज्ञात हो कि 88 बैच के अफसर सुधीर अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद वाइल्ड लाइफ में पदस्थापना नहीं हुई थी.
सुधीर अग्रवाल के पास वाइल्ड लाइफ की जिम्मेदारी थी, जो 31 अगस्त को उनके रिटायरमेंट के बाद रिक्त हो गई थी.