रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

भाजपा ने बंद कर दी दिल्ली की कई योजनाएं-आतिशी

C

CG Khabar

29 मई 2025, 10:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

आतिशी
आतिशी

नई दिल्ली | डेस्क: आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर लोक कल्याणकारी कई योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, "आज आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के 100 दिन के फेलियर्स का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है. ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली वालों के घर घर लेकर जाएंगे."


पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली में 10 साल से अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे बिना पावरकट के बिजली दी. लेकिन पिछले 100 दिन में बिजली की चलती हुई व्यवस्था ठप हो गई और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लगातार लंबे पावर कट हो रहे हैं."

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जिस दिन से बीजेपी की सरकार आई है, प्राइवेट स्कूलों ने बेलगाम तरीके़ से 40 फ़ीसदी से लेकर 80 फ़ीसदी फीस बढ़ा दी गई है.


आतिशी ने कहा, "दिल्ली में आज जगह-जगह पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है. जिन इलाक़ों में लगातार पानी आ रहा था वहां पानी आना बंद हो गया है."


"आज दिल्ली में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी नल से आ रहा है, ना केवल पानी बल्कि हवा भी गंदी है. दिल्ली के इतिहास में पहली बार गर्मियों में प्रदूषण का स्तर यानी एक्यूआई 500 पार कर गया."


आतिशी ने बीजेपी पर दिल्ली में चली आ रहीं जनहित की योजनाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया है.


उन्होंने कहा, "जो खुद के उनके (भाजपा) दो सबसे बड़े वादे थे, मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये देना और होली- दिवाली पर 500 रुपये का सिलेंडर देना, वे वादे भी पूरे नहीं हुए हैं. 100 दिनों के कार्यकाल में भाजपा हर पक्ष पर फ़ेल है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

4 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

4 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

5 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

5 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

6 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP