रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ट्रेलर की टक्कर से हुई सुरक्षा गार्ड की मौत को छिपाने का प्रयास

C

CG Khabar

29 मई 2026, 03:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

शव
शव

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित एमएसपी प्लांट में ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लग रहे हैं. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है. मृतक सुरक्षा गार्ड की शिनाख्त सुनील बाग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पड़ोसी राज्य ओडिशा के बरगढ़ का रहने वाला था. सुनील एमजे कंपनी की सुरक्षा एजेंसी में कार्यरत था और हादसे के वक्त एसआईडी साइड पर अनलोडिंग कराकर वाहनों को बाहर निकलवाने का जिम्मा संभाल रहा था. 

विज्ञापन


इसी दौरान एक ट्रेलर (सीजी 13 बीएच 5199) के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन को रिवर्स किया, जिसकी चपेट में आने से सुनील की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं.


चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक इस पूरे मामले को प्लांट परिसर के भीतर ही छिपाकर रखने का प्रयास किया गया. कथित तौर पर हादसे वाली जगह से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को आनन-फानन में बदला गया और अन्य गार्डों को बैरक में वापस बुला लिया गया, जिससे वहां आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. 


इस गहमागहमी के बाद ही स्थानीय पुलिस को दुर्घटना की आधिकारिक सूचना दी गई.


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. 


थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रेलर चालक कमला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है, जो गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है. इसके साथ ही दुर्घटनाकारित वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

4 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

6 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

9 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

9 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP