शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

ऑस्ट्रेलिया: ₹125 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी शख्स गायब!

C

CG Khabar

12 अक्टू. 2025, 04:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

लॉटरी
लॉटरी

नई दिल्ली । डेस्क: ऑस्ट्रेलिया में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने लॉटरी में $1.5 करोड़ (लगभग ₹125 करोड़) जीते, लेकिन इनामी राशि का दावा करने से पहले ही वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. लॉटरी कंपनी को काफी कोशिशों के बाद भी विजेता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में सरकारी लॉटरी कंपनी 'द लॉट' के अधिकारियों ने पाया कि एक व्यक्ति ने 'ओज़ लोट्टो ड्रॉ' नामक लॉटरी में यह बड़ी रकम जीती है. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद, कंपनी इस गुमनाम ग्राहक का पता नहीं लगा पाई है.

विज्ञापन


पता चला है कि 7 अक्टूबर को यह लॉटरी टिकट न्यू साउथ वेल्स के हंटर वैली क्षेत्र के ईस्ट मैटलैंड में स्टॉकलैंड शॉपिंग सेंटर से बेचा गया था. चूंकि विजेता ने अपना टिकट 'द लॉट' सदस्यों के क्लब में रजिस्टर नहीं कराया था, इसलिए लॉटरी कंपनी के पास उससे सीधे संपर्क करने का कोई तरीका नहीं है.


'द लॉट' के वरिष्ठ अधिकारी, मैट हार्ट ने इस घटना को दुर्लभ बताया है. उन्होंने कहा, "ज्यादातर मामलों में, लॉटरी विजेता कुछ ही घंटों के भीतर अपने पुरस्कार का दावा कर लेते हैं. जब कोई पैसे का दावा नहीं करता है, तभी हमें चिंता होने लगती है." 


जिस दुकान से टिकट खरीदा गया था, वहां के कर्मचारी टीयरना पेरी ने कहा, "हमारे ग्राहक पहले भी कई बार नकद जीत चुके हैं, लेकिन इतनी बड़ी रकम कभी किसी ने नहीं जीती. हो सकता है विजेता ने खुद ही अपने टिकट की जांच न की हो."


कंपनी ने विजेता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP