रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बैकुंठपुर: शादीशुदा गर्भवती से दुष्कर्म, जबरन अबॉर्शन की कोशिश

C

CG Khabar

21 जुल. 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

रेप
रेप

मनेन्द्रगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सिटी कोतवाली बैकुंठपुर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश टेकाम और दरोगा सिंह के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे.


पुलिस ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता कोर्ट मैरिज करने के बाद अपने ससुराल में पति के साथ रह रही थी. 

विज्ञापन


इसी दौरान दोनों आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए और उसे बलपूर्वक उठाकर अपने साथ ले गए. 


आरोपियों ने न केवल महिला के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके गर्भवती होने की बात जानकर गर्भपात कराने की नीयत से जबरन दवा खिलाने का प्रयास भी किया.


इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता ने बैकुंठपुर कोतवाली में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं. 


लगातार दबिश के बीच 14 दिनों तक फरार रहने के बाद पुलिस ने दोनों को सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके से घेराबंदी कर धर दबोचा. पुलिस उन्हें वापस बैकुंठपुर लेकर आई और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP