शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बलौदाबाजार: खड़े ट्रेलर से टकराई पिकअप, एक की मौत, दो गंभीर

C

CG Khabar

29 जुल. 2026, 03:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडा चिरपोटा पुल के पास मंगलवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बलौदाबाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 PC 8605) अचानक अनियंत्रित हो गई. बाईं दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश में पिकअप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर गाड़ी (क्रमांक CG 22 AF 9873) से जा भिड़ी. 


टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग केबिन व बोनट के बीच बुरी तरह फंस गए.

विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लवन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.


वाहन का ढांचा इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुका था कि उसमें फंसे चालकों को सामान्य रूप से निकालना संभव नहीं था, जिसके बाद कटर मशीन मंगाकर गाड़ियों के पुर्जों को काटना पड़ा. लगभग एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे चालक, हेल्पर और बीच में बैठे व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका.


इस हादसे में पिकअप के बीच में बैठे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और हेल्पर बोनट के मलबे में फंसे चिल्लाते रहे. 


दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बलौदाबाजार के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन बेमेतरा जिले का है. जिस समय यह घटना घटी, उस वक्त ट्रेलर चालक चिरपोटा पुल के पास अपनी गाड़ी की ऑयल सर्विसिंग करवा रहा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

10 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

10 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

11 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

11 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP