मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बिना रजिस्ट्रेशन बिक रहे कॉस्मेटिक्स पर रोक लगेगी

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 06:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

मेकअप
मेकअप

नई दिल्ली । डेस्क: देश के बाजारों में बिना रजिस्ट्रेशन बिक रहे और घटिया ब्यूटी प्रोडक्ट्स (कॉस्मेटिक्स) पर अब केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है. भारत के मुख्य दवा नियामक 'सीडीएससीओ' (CDSCO) ने देशभर के सभी राज्यों और बंदरगाहों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बाजार में बिकने वाले कॉस्मेटिक सामानों की कड़ी जांच करें और फर्जी या गैर-कानूनी प्रोडक्ट्स पर रोक लगाएं.


ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बताया कि बाजार में कई ऐसे विदेशी और स्थानीय ब्यूटी प्रोडक्ट्स बिक रहे हैं, जिनके पास मान्य रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं है. यह नियम के खिलाफ है. 

विज्ञापन


कानून के मुताबिक, भारत में कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट तब तक नहीं बेचा या आयात किया जा सकता, जब तक उसका सरकारी रजिस्ट्रेशन न हुआ हो.


रेगुलेटर ने यह भी साफ किया है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स का काम सिर्फ त्वचा या बालों को साफ करना और सुंदरता बढ़ाना है. 


अगर कोई कंपनी अपने प्रोडक्ट से किसी बीमारी के इलाज का दावा करती है, हानिकारक केमिकल मिलाती है या इंजेक्शन के रूप में कॉस्मेटिक्स बेचती है, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. 


आम जनता की सेहत की सुरक्षा के लिए सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि अगर वे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किसी तरह की गड़बड़ी या झूठे दावे देखें, तो तुरंत अधिकारियों को इसकी शिकायत दर्ज कराएं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

9 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

10 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

23 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

5 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP