मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बैंकाक: पब में विस्फोट के बाद आग, 27 की मौत, 22 गंभीर

C

CG Khabar

13 जुल. 2026, 05:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

पब में आग- बैंकाक
पब में आग- बैंकाक

नई दिल्ली । डेस्क: थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में रविवार देर रात एक मशहूर पब में हुए भीषण विस्फोट और आग की चपेट में आने से 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में झुलसे 22 अन्य लोग अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं, जिनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है. हाल के वर्षों में थाईलैंड के इस प्रमुख पर्यटन केंद्र में हुआ यह सबसे भीषण और दर्दनाक हादसा है.


हादसे की जानकारी देते हुए देश के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बताया कि रविवार स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:57 बजे बैंकाक के चतुचक जिले में स्थित 'रॉन्ग बीयर ना लात फराव' पब में यह आग लगी. प्रधानमंत्री ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं. 

विज्ञापन


चश्मदीदों और बचे हुए लोगों के बयानों के आधार पर उन्होंने बताया कि स्टेज के सामने के हिस्से में अचानक एक धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे पब में तेजी से दमघोंटू धुआं फैल गया. 


बिजली गुल होने और घने धुएं के कारण घबराए लोग जान बचाने के लिए पीछे बने शौचालयों की तरफ भागे, लेकिन वहां कोई भी इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) न होने के कारण कई लोग वहीं फंस गए.


बैंकाक महानगर प्रशासन के आपदा रोकथाम और शमन विभाग के निदेशक सुरियाचाई रविवां के अनुसार, इस हादसे में झुलसे कुल 63 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 22 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. 


बैंकाक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टिपंट ने बताया कि पब के पास सभी जरूरी परमिट थे और वहां फायर एग्जिट भी मौजूद थे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली और धुआं इतनी जल्दी कमरे में भर गया कि लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका. फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद का प्रस्ताव

एक घंटा पहले

फ्रांस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: विरोध प्रदर्शनों के बीच 1.6% बढ़ा न्यूनतम वेतन, 1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

3 घंटे पहले

गाज़ा में विनाश
देश-विदेश

ब्रिटेन संसद से 1 लाख लोगों ने की गाजा युद्ध में यूके की भूमिका की जांच की मांग

4 घंटे पहले

सोना- चीन खरीद रहा है सोना
देश-विदेश

चीन में चमका सोना: गिरते दामों के बीच केंद्रीय बैंक और युवा ग्राहकों की बढ़ी खरीदारी

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

ईरान युद्ध रोकने ट्रंप का दांव: चीन-रूस संग बैठक की तैयारी

5 घंटे पहले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP